पूर्णिया, जनवरी 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के उच्च माध्यमिक एवं मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा से स्थानांतरित शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागमणि रजक एवं मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा के प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर सिंह के अगुवाई में विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षक राकेश पासवान एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार सिंह को माला पहनकर भावविनी विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक बलराम सिंह, सुमन कुमार, बालमुकुंद चंद, गुलाबचंद ऋषि आदि ने भी अपना उद्गार व्यक्त किया। ..............................................
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.