मथुरा, दिसम्बर 2 -- वृंदावन नगरनिगम द्वारा जोनल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का कार्य निजी कंपनी को देने और यहाँ कार्यरत स्थाई, संविदा और डूडा के सफाईकर्मियों को मथुरा बुलाकर कार्य कराये जाने के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को राधा निवास स्थित बगीची पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा, हड़ताल की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने कहा कि निगम अधिकारियों से वार्ता चल रही है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि स्थाई और संविदा कर्मियों को निजी कंपनी में ही समायोजित कर दिया जायेगा, लेकिन डूडा के कर्मचारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...