सीवान, जनवरी 16 -- दरौंदा। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा में गुरुवार को स्थानांतरित हुए दो शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिचरण यादव ने की। समारोह में स्थानांतरण के बाद शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव एवं ब्रजेश कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने दोनों के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने करीब आठ वर्षों तक यहां के बच्चों को पढ़ाने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और सहकर्मी शिक्षकों से मिला स्नेह व सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.