लखनऊ, दिसम्बर 7 -- मानदेय वृद्धि और स्थानांतरण न किये जाने से प्रदेश भर के शिक्षामित्रों में आक्रोश है। शिक्षामित्रों का कहना है कि तबादले का आदेश दिसम्बर में जारी न होने पर पांच जनवरी को निदेशालय का घेराव करेंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला और महामंत्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में रविवार को दारूलशफा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षमित्रों का आर्थिक संकट दूर करने के लिए बढ़े हुए मानदेय की जल्द घोषणा कर इसे लागू करें। संगठन के महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि शासन ने तीन जनवरी को स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया था, लेकिन निदेशालय के अधिकारी इसे लागू नहीं कर रहे हैं। शिक्षामित्र 50 किमी. से अधिक दूर जाकर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने कैशलेस योजना की घोषणा की थी, ...