लातेहार, जुलाई 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महुआडांड़ थाना कांड संख्या 38/06 में वांछित आरोपी नरेश मुंडा (46) पिता गैब्रियल मुंडा, ग्राम बंदुआ काफी दिनों से फरार था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस छापामारी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश मुंडा एक पुराने मामले में स्थाई वारंटी था और काफी समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...