बांका, जनवरी 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय में महीनों से बंद पड़े स्थाई आधार केंद्र फिर शुरू हो गया है। केंद्र के ऑपरेटर शेखर कुमार मंडल ने बताया कि आधार पंजीयन केंद्र बीते शुक्रवार से शुरू किया गया है। सोमवार को प्रति पंचायत सप्ताह में आधार कार्ड बनाने, सुधारने आदि का दिन भी केंद्र पर चिपका दिया जाएगा। यहां मालूम हो कि पिछले कई महीने से आधार पंजीयन केंद्र बंद था। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। जिसे बीते शुक्रवार से पुनः आरंभ कर दिया गया है। जिससे प्रखंड वासियों को फिर यह सुविधा मिलने लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...