मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी,निज संवाददाता। लगभग चार माह से स्थानांतरित होकर विद्यालय आवंटन के इंतजार में भटकने वाले शिक्षकों को राहत मिली है। डीईओ कार्यालय से इन सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय अलॉट कर दिया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 448 शिक्षकों को इस जिले में पदस्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा एक से पांच तक के 48 शिक्षक, कक्षा छह से आठ तक के 143 शिक्षक, कक्षा नौ से दस तक के 111 शिक्षक तथा 11वीं से 12वीं तक के 146 शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की गयी है। हालांकि सभी आवेदकों को इसका लाभ नहीं मिल सका। जिन शिक्षकों का नाम सूची में नहीं आया, वे असंतुष्ट दिखे। वंचित शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने सभी शर्तें पूरी की थीं, फिर भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। कुछ शिक्षकों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए न्यायालय जाने की बात कही ह...