बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण नहीं पर सीडीओ देवयानी ने उपायुक्त (श्रम रोजगार) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने तीन नवंबर को उपायुक्त को पत्र जारी किया था। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में अधिक धनराशि व्यय वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और मानकों का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट तलब की थी। मगर, उपायुक्त ने कोई सत्यापन आख्या उपलब्ध नहीं कराई। उनसे तीन दिनों में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...