भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने कर-करेत्तर, लंबित रिट याचिकाओं और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें तीनों तहसीलदारों को निर्देशत किए कि अमीन वाईज वसूली की समीक्षा करें। समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियेां को निर्देशित किया कि पीएम स्वानिधि व अन्य मदों में वसूली कर राजस्व रैकिंग में सुधार लाएं। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि पांच साल से अधिक पुराने वादों का न्यायालय आपके द्वार लगाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना कराएं। एडीएम समेत समस्त एसडीएम, एवं तहसीलदारों को निर्देशित किए कि पांच साल से अधिक वादों का निस्तारण कराएं। आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लगकर निस्तारित कराते हुऐ रैंक सुधार पर जोर...