श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के चन्द्रखा बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद में न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी किया गया है। इसके बाद भी दबंग विवादित भूमि पर पक्का निर्माण करा रहे हैं। गांव निवासी शकीरा पत्नी मुजफ्फर ने सिविल जज के न्यायालय में चन्द्रखा बुजुर्ग गांव स्थित गाटा एक भूमि को लेकर याचिका दायर की थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्पष्ट आदेश देते हुए जमीन को यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। आरोप है कि न्यायालय के आदेश की अनदेखी करते दबंग बलपूर्वक विवादित भूमि पर पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं। पीड़िता ने सोनवा थाना, उपजिलाधिकारी जमुनहा व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.