कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ला राम वन गमन मार्ग पर स्थित संजीवनी अस्पताल के समीप बेशकीमती भूमि पर स्थगतन आदेश के बादवजूद भू-माफिया जबरन कब्जा कर रहे हें। मामले की शिकायत भू-स्वामी ने पुलिस से किया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन भू-स्वामी को दिया है। प्रयागराज की रहने वाली डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद में राम वन गमन निर्माणाधीन मार्ग पर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने उनकी भूमिधरी है। यह भूमि कुछ भू-माफियाओं की नजर में थी। भू-माफियाओं की नीयत गड़बड़ देख भू-स्वामी ने न्यायालय सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी के यहां से स्थगन आदेश ले लिया। आरोप है कि स्थगन आदेश होने के बावजूद हल्का लेखपाल योगेन्द्र सिंह थानाक्षेत्र के चंदूपुर अमरायन नि...