भागलपुर, फरवरी 13 -- पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने रेफरल अस्पताल पीरपैंती में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठाया। साथ ही कहा कि यहां अल्ट्रासाउंड तो है लेकिन तकनीशियन नहीं रहने के कारण गरीब, दलित, मजदूर, किसान इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। सभी लोगों को निजी क्लीनिक में जाना संभव नहीं है। विधायक ने सरकार से मांग की कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित तकनीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.