गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अल्ट्रासाउंड के डॉप्लर तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मेडिकल कालेज के 500 बेड बालरोग विभाग में हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. रूमा सरकार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान डॉप्लर तकनीक से भ्रूण की स्थिति, रक्त प्रवाह और संभावित जटिलताओं के पूर्वानुमान और प्रबंधन के लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता मुम्बई स्थित चिकित्सा डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिरुद्ध रहे। उन्होंने डॉप्लर अल्ट्रासाउंड की बारीकियों, तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति की डॉ. वाणी आदित्य, डॉ. रीता सिंह, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.