लखनऊ, जनवरी 12 -- जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। स्तन में पड़ने वाली गांठ को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह लें। जांच कराएं। जांच में बीमारी का पता चलने पर घबराएं नहीं बल्कि इलाज कराएं। समय पर इलाज से कैंसर ठीक हो सकता है। यह जानकारी कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने दी। वह सोमवार को गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वस्थ्य संवाद के तहत महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्तन में पड़ने वाली 80 प्रतिशत गांठ कैंसर की नहीं होती है। वह सामान्य गांठ होती हैं। लेकिन ऐसी गांठ को भी छोड़ा नहीं जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर इलाज कराएं। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आयुष लोहिया ने कहा कि महिलाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.