लखनऊ, जनवरी 30 -- कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से टूड़ियागंज सीएचसी में स्तन कैंसर एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जूनियर रेजिडेंट डॉ. दीक्षा पाठक ने बताया कि स्तन या बगल में गांठ होना, स्तन के आकार या बनावट में बदलाव, निप्पल से रक्त या किसी भी प्रकार का असामान्य स्राव आना, स्तन की त्वचा पर गड्ढे पड़ना, लालिमा या सिकुड़न होना स्तन कैंसर के संभावित संकेत हो सकते हैं। बिना दर्द की गांठ भी खतरनाक हो सकती है, इसलिए किसी भी असामान्य परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं सही जानकारी से स्तन कैंसर का सफल इलाज संभव है। इस मौके पर सीएचसी टूड़ियागंज की अधीक्षिका डॉ. गीतांजलि सिंह, जूनियर रेजिडेंट डॉ. दीक्षा पाठक, नर्सिंग ऑफीसर कशिश कश्यप, फील्ड ऑफीसर सुशील यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...