आगरा, अगस्त 6 -- एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने स्तन कैंसर में बिना काटपीट सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। सर्जरी के दौरान महिला का अंग सुरक्षित रहा। कैंसर की गांठ को भी निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। कॉलेज के सर्जिकल आंकोलाजी विभाग में 45 वर्षीय महिला बाएं स्तन में गांठ की समस्या लेकर आई थी। शुरूआती जांच में उसे कैंसर पाया गया। इसके बाद महिला की ब्रेस्ट कंजर्वेटिव सर्जरी का फैसला लिया गया। इसके तहत स्तन को काटे बिना कैंसर की गांठ को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। बाद में लेवल आंकोप्लास्टी के जरिए स्तन की प्राकृतिक आकृति को भी बनाए रखा। कुछ दिन निगरानी में रखने के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रक्रिया के तहत फुल मास्टेक्टामी से स्तन का हिस्सा सुरक्षित रहता है। स्तन की प्राकृतिक गुणवत्ता बनी रहती है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.