बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रवासियों क़ो जलजामाव से इस साल भी मुक्ति मिलना संभव होता नहीं दिखाई रहा है। जलजामाव से मुक्ति दिलाने के नाम पर हर साल निगम का करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। उसके के बाद भी लोगों क़ो हर साल जलजामाव व गन्दा पानी से होने वाली समस्यायों से जूझना पड़ रहा है। निगम प्रशासन जलनिकासी के लिए सालोभर नालों की सफाई से लेकर उड़ाही कराई जाती है। उसके बाद भी लोगों क़ो सहूलियत के बदले परेशानी होती रहती है। अब जाकर निगम प्रशासन की ओर से जल निकासी के कारगर व ठोस उपाय ढूंढ़ लिया गया है। स्ट्रोम वॉटर ड्रेनेज योजना की 402.41 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि का डीपीआर विभाग को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर पूरे 45 वार्डों में 333 किलोमीटर में चार प्रकार के नाले बनाए जाएंगे। मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.