सहारनपुर, फरवरी 13 -- न्यूरोलॉजी विषय पर आयोजित 30वीं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से लगभग 850 वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और फिजिशियन शामिल हुए। मुंबई में आयोजित इस सम्मेलन में सहारनपुर से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने भी भागीदारी की और विभिन्न सत्रों में आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि स्ट्रोक (लकवा) के मामलों में शुरुआती चार से पांच घंटे अत्यंत अहम होते हैं। यदि इस दौरान रोग की सही पहचान कर तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसके दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज और उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। वहीं, सम्मेलन शामिल विशेषज्ञों का मत है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.