प्रयागराज, जनवरी 24 -- जिले में स्ट्रॉबेरी खेती के लिए उद्यान विभाग किसानों की मदद करेगा। स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करने के लिए विभाग की ओर से 15 से 20 रुपये में पौधे उपलब्ध कराएगा। किसानों को इसका लाभ लेने के लिए जिला उद्यान विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आमतौर पर स्ट्रॉबेरी की खेती ठंडे प्रदेशों में की जाती है। लेकिन अब जिले के भी किसान स्ट्रॉबेरी की खेती कर पाएंगे। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए यहां की मिट्टी का परीक्षण किया गया। पाया गया कि यहां की मिट्टी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अनुकूल है। स्ट्रॉबेरी की खेती लाभदायक है, लेकिन यह अधिक निवेश और अधिक कमाई वाली खेती है। एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती में करीब चार लाख रुपये की लागत आंकी गई है। इससे किसानों को प्रति एकड़ 18 से 20 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। एक हेक्टेयर (2.47 एकड़) भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.