कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने बागीटांड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सीलिंग व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली, बिजली आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रक...