लखनऊ, जनवरी 31 -- स्ट्रेचर और व्हीलचेयर में बदलाव की सख्त जरूरत है। क्योंकि एम्बुलेंस से मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने में खासी अड़चन आती है। ऑक्सीजन मरीजों को और भी दिक्कत होती है। इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है। यह समस्या लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने उठाई। लोहिया संस्थान के प्रेक्षाग्रह में शुक्रवार को हैकाथॉन का आयोजन हुआ। इस मौके पर कानपुर आईआईटी व आईईटी के वैज्ञानिकों के सामने डॉक्टरों ने इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों मे सुधार की दिशा में कदम उठाने के सुझाव दिए। 12 प्रकार की समस्याएं डॉक्टरों ने गिनाई। जिसे इंजीनियर, वैज्ञानिक और डॉक्टरों ने मिलकर दूर करने पर मंथन किया। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि स्ट्रेचर व व्हीलचेयर को अपग्रेड करने की जरूरत है। इसमें ऑक्सीजन व मॉनीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि मरीज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.