प्रयागराज, फरवरी 4 -- एसआरएन अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को स्ट्रेचर-व्हीलचेयर लेने के लिए अब मोबाइल जमा करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के अनुसार, स्ट्रेचर-व्हीलचेयर लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड व डीएल की मूल कॉपी जमा करनी होगी। स्टैंड पर यदि कोई स्ट्रेचर-व्हीलचेयर के लिए कोई कर्मचारी मोबाइल व अन्य कोई वस्तु जमा कराएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में दो साल पहले स्ट्रेचर-व्हीलचेयर को देने के लिए मोबाइल जमा करने की व्यवस्था शुरू की गयी थी। लेकिन कई मरीजों को मोबाइल जमा कर देने पर जांच व दवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान करने की समस्या होने लगी। इस बारे में मरीजों ने प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी थी। उसके बाद से स्ट्रेचर-व्हीलचेयर को प्राप्त करने के लिए मोबाइल जमा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.