बगहा, सितम्बर 13 -- बेतिया। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वृद्ध मरीज को गंभीर परिस्थिति में लेकर पहुंचे परिजनों ने मरीज की मौत के बाद शनिवार की सुबह करीब 08:45 बजे हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने से मरीज को इलाज में देरी हुई है, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक चनपटिया थाना क्षेत्र के घोघा गांव निवासी वृक्षा साह (75) है।परिजनों का कहना था कि वृक्षा साह को गंभीर हालत में लेकर वे लोग जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर पहुंचे थे। वहां गेट पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मरीज को टेम्पो में लाया गया था। परिजनों ने टेम्पो के पास डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच कराई थी। जांच से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। गेट पर हमेशा स्ट्रेचर उपलब्ध रहता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.