कौशाम्बी, मार्च 9 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव में शुक्रवार रात स्ट्रीट लाइट खोलने को लेकर भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दो भाइयों व उनके परिजनों ने युवक की पिटाई कर अधमरा कर दिया। आननफानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार शाम एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फैजुल्लापुर निवासी सुखराम के चार बेटे हैं। संतोष व गोविंद एक पक्ष से तो दूसरी तरफ से गोपी व अर्जुन थे। इनके घर के समीप विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गोपी ने लाइट खोलकर अपने दरवाजे के सामने लगा ली। संतोष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.