बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बाफवा के मजरा चौधरी जोत में विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। इससे गांव के मुख्य चौराहे एवं गलियों में अंधेरा छाया रहता है। रात में अक्सर लोग चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वामीनाथ, शिवम, विनोद कुमार शुक्ला, सत्यनारायण मिश्रा समेत अन्य ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने की मांग खंड विकास अधिकारी से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...