आगरा, सितम्बर 17 -- ताजगंज के कोटली बगीची में स्ट्रीट लाइट को सही करने पर कुछ लोगों ने गाली गलौज कर पथराव कर दिया। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। उसकी आंख और नाक में गंभीर चोट आई है। पीड़ित के भाई अमित चाहर ने मुकदमा दर्ज कराया है। अमित चाहर ने बताया कि घटना चार सितंबर की है। शाम पांच बजे उनका भाई अजीत चहार स्ट्रीट लाइट के तार जुड़वाने के लिए इलेक्ट्रिशियन के साथ खंभे पर काम कर रहे थे। तभी उदयवीर सिंह चाहर, कृष्णवीर सिंह चाहर, बबली और महावीर सिंह व चार अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज की। ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे अजीत की एक आंख बुरी तरह चोटिल हो गई और नाक में फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने उन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया है। परिवार ने आरोप लगाया कि है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.