आगरा, अगस्त 1 -- बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर में जर्जर और गिरासू विद्युत पोलों की पहचान कर उन्हें हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया अब तक लगभग 150 से अधिक जर्जर और गिरासू पोल बदले जा चुके हैं। विभाग को जैसे ही पुराने या झुके हुए पोल की सूचना मिलती है, तत्काल टीम भेजकर पोल हटवा दिया जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते भगवान टाकीज के निकट एक विद्युत पोल झुक गया था, जिसे तुरंत हटा दिया। निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बरसात के दौरान जर्जर पोलों के कारण करंट लगने, पोल गिरने या आग लगने जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.