सिद्धार्थ, जनवरी 29 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी नगर वार्ड के पूरब पोखरे के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे लगे विद्युत सप्लाई तार को टहल रही बकरी बुधवार को चबाने लगी। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने परसिया विद्युत सबस्टेशन पर फोन कर घटना की जानकारी देकर बिजली आपूर्ति बंद कराया। घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली कर्मियों ने तार को काटकर सही किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति पुनः चालू हुई। अवर अभियंता प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि कस्बे के श्रीराम जानकी नगर के पूरब तरफ पोखरे के पास एक स्ट्रीट लाइट लगा हुआ था। एक बकरी तार को चबाने लगी थी। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...