आगरा, मई 30 -- शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइटों, तिरंगा लाइट, ट्री लाइट, फसाड लाइट और अन्य सजावटी लाइटों के रखरखाव की गुणवत्ता की विशेष जांच की जाएगी। शनिवार से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, पर्यटक स्थलों और पार्कों में लगी लाइटों का परीक्षण किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। यदि किसी ठेकेदार या फर्म द्वारा किया गया रखरखाव कार्य संतोषजनक व गुणवत्ता पूर्ण नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.