लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के ऑन-ऑफ करने का समय बदल दिया। इसको लेकर आदेश भी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक की ओर से जारी कर दिया गया। शहर में करीब दो लाख स्ट्रीट लाइटें हैं। अब स्ट्रीट लाइटें शाम को 5:15 बजे से ऑन की जाएंगी और सुबह 6:15 बजे से ऑफ की जाएंगी। यह व्यवस्था मार्च तक चलेगी। अभी अप्रैल से अक्तूबर तक स्ट्रीट लाइटों को शाम का ऑन करने का समय 7 बजे था और ऑफ करने का समय सुबह 5:30 बजे था। नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समय में बदलाव सूरज ढलने के हिसाब से किया जाता है। जिन जगहों पर टाइमर लगे हैं वहां पर समय बदला गया है और जहां पर नहीं लगे हैं वहां पर विभाग के कर्मचारी ऑन-ऑफ का काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.