रामपुर, फरवरी 7 -- ज्वाला क्लब के मैदान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला स्ट्राइकर क्लब मुरादाबाद बनाम अल्फा मैक्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। अल्फा मैक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा मैक्स की पूरी टीम 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही स्ट्राइकर क्लब मुरादाबाद की टीम ने 124 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल करते हुए मुकाबले में विजय प्राप्त की। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, त्रिभुवन पंडित, अनु सक्सेना,सुमित कुमार, संजय, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.