गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- - वृंदा क्रिकेट मैदान में हुआ वृंदा कप टूर्नामेंट का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। वृंदा क्रिकेट मैदान में चल रहे वृंदा कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी और दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच लीग मैच खेला गए। मैच में स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी ने 127 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर स्ट्राइकर स्पोटर्स अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए। हार्दिक कुमार ने 112 रन की पारी खेली और रेयांश कांबोज ने 25 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से अक्षित और अतुल्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 23 ओवर में मात्र 82 रन पर ही ऑल आउट हो गई। शिवांश ने सबसे अधिक नाबाद 23 रन का योगदान दिया। स्ट्राइकर अकादमी से अभिनव यादव ने तीन और सौम्या ने दो विकेट लिए। ...