अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन सख्त है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह स्ट्रांग रूम में बिजली एवं इन्वर्टर की पूरी व्यवस्था रखें। एक पल के लिए ऑनलाइन निगरानी बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी केंद्रों को निर्देश दिए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन संवेदनशील है। सरकार द्वारा परीक्षा केंद्रों में जहां एक एक कक्ष की बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जाएगी। वहीं इसके साथ में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांगरूम बनाए जाएंगे। प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में डबल लॉक...