लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- जेबीगंज। यहां केन ग्रोवर्स इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग से कोई भी नहीं भेजा गया है। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। पुलिस उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश भी हैं कि सुरक्षा के लिए कोई भेजा जाए, लेकिन पसगवां पुलिस ने कोई कर्मी नहीं भेजा है। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि चौकी प्रभारी ने उन्हें कोई सुरक्षाकर्मी दे पाने में असमर्थता व्यक्त की है। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने इस संबंध में पत्र बीती 14 फरवरी को पत्र भेजा था। प्रभारी निरीक्षक पसगवां जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ड्यूटी ऊपर से आती है। अभी ऊपर से ड्यूटी की कोई सूची नहीं आई है। जैसे ही आएगी, सुरक्षा के लिए भेजेंगे। फिलहाल कालेज का चौकीदार ही रात में रुकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.