जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। मानगो के रिलायंस स्टोर के एसी का कॉपर चोरी करने में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उससे कुछ सामान भी बरामद किया गया है। चोरी रविवार रात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस संबंध में रिलायंस स्टोर के राजीव कुमार सिंह ने मानगो थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। घटना 20 मार्च की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की और एक को हिरासत में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...