रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्टोन रिज़ इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सृजन वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, विद्यालय प्रबंधक राजेश सलूजा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत विद्यालय कोऑर्डिनेटर दिलप्रीत कौर ने किया। वार्षिकोत्सव में बाल कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। गणेश वंदना, योग की मुद्राएं, शास्त्रीय नृत्य, भंगड़ा, रोबो डांस और लघु नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को आनंदमय बनाया। विद्यालय ने अपने परीक्षा परिणामों का भी उल्लेख किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेयर ने पुरस्कृत किया। अतिथियों ने विद्यालय की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की...