रुद्रपुर, जून 7 -- खटीमा, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत विकासखंड के खेतलसंडा खाम न्याय पंचायत, मुंडेली में शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी उपलब्धियां संबंधी स्टॉल लगाकर जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित शिविर में पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने आधुनिक जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। 29 मई से 6 जून तक विकासखंड के विभिन्न 20 ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए। मुंडेली में आयोजित अंतिम शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत कृषि संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने किसानों के सवालों के जवाब भी दिए। समन्वयक विकासखंड प्रभारी कुंदन सिंह मनोला ने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीके से कृषि लाभ लेने की अपील की। इस दौरान जिला भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.