नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 के मॉडल ईयर 2024 पर 4 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये डिस्काउंट इसके बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए दे रही है। आयोनिक 5 को जनवरी 2023 में 44.95 लाख रुपए की कीमत के साथ लाया गया था। तब से इसकी कीमत बढ़कर 46.05 लाख रुपए हो चुकी है। हालांकि, इस डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 42.05 लाख रुपए रह गई है। इन दिनों कई कार कंपनियां अपनी महंगी इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। चलिए आयोनिक 5 के फीचर्स के बारे में जानते हैं।हुंडई आयोनिक 5 का स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हुंडई आयोनिक 5 की लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm और ऊंचाई 1625mm है। इसका व्हीलबेस 3000mm है। इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.