मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अगले 27 जनवरी को मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में होने वाली नगर सरकार की कैबिनेट (सशक्त स्थायी समिति) की बैठक में निगम के अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का प्रारूप रखा जाएगा। इसके साथ ही कुल पांच प्रस्तावों पर चर्चा होगी। समिति से पास होने के बाद बजट बोर्ड में पेश किया जाएगा। जरूरी संशोधन के लिए समिति निगम को लौटा भी सकती है। निगम कार्यालय के सभागार में होने वाली बैठक में सैरात, ट्रेड लाइसेंस, प्रोपर्टी टैक्स वसूली जैसे राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा करके सुधार के पहलू पर विचार होगा। मॉनसून से पहले छोटे-बड़े नालों की सघन उड़ाही और पूर्व में पारित योजनाओं के क्रियान्वयन व पूरक प्राक्कलन की समीक्षा भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...