अमरोहा, मार्च 5 -- अमरोहा। हाइकोर्ट से स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया गया। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। शहर के मोहल्ला काजीजादा निवासी मंसूर सफदर नकवी के मुताबिक अमरोहा बाहर चुंगी कैलसा रोड पर उनकी कुछ जमीन है। उनका आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव से जुड़े कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने स्टे आदेश भी कर रखा है, बावजूद इसके इन लोगों ने जमीन पर कब्जे कर मकान का निर्माण करा लिया जो हाइकोर्ट के स्टे आदेश की सीधी अवमानना है। डीएम ने मामले में जांच कराते हुए पीड़ित को कर्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.