लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उत्तर रेलवे के डीआरएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का शनिवार को निरीक्षण किया। परिसर में सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़े आटो और ई-रिक्शा पर नाराजगी जताई। इन्हें हटाने को कहा, जिससे कि यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में कोई असुविधा न हो। यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं का भी उन्होंने जायजा लिया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को हटाया जाए। इन्हें व्यवस्थित तरीके से स्टैंड पर खड़ा करवाया जाए, जिससे कि स्टेशन आने-जाने वालों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्हें सुरक्षित और अवरोध रहित मार्ग मिले। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में रात के समय पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.