मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में आने वाले शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया है। बताया है कि त्योहारी मौसम आ गया है। दूसरे राज्यों और जिलों से बच्चे शहर पहुंचे रहे हैं। स्टेशन और बस स्टैंड (बैरिया व इमलीचट्टी) पर परिजन के साथ बच्चे भी आते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे युद्धस्तर पर चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.