जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को टाटानगर स्टेशन विस्तार योजना से उजड़ने वालों के पुनर्वास की मांग उठाई है। इसके लिए टाटानगर स्टेशन निदेशक को रेल जीएम के नाम पर ज्ञापन दिया है। नेताओं ने कहा कि, विकास का विरोध नहीं करते हैं लेकिन पुनर्वास के बगैर विकास वर्षो से रहने वाले परिवार के साथ अन्याय होगा। नेताओं के अनुसार, स्टेशन के आसपास से लोगों को हटाने से पहले रेलवे को सर्वोच्च न्यायालय की निर्देश के अनुसार पुनर्वास करना अनिवार्य है। स्टेशन निदेशक से कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, आशीष ठाकुर, मिठू अग्रवाल व अन्य मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.