मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का दायरा स्टेशन रोड में सिमट गया। मजिस्ट्रेट छुट्टी पर थे। उनकी अनुपस्थिति में नगर निगम की टीम ने स्टेशन रोड में अतिक्रमित स्थल को खाली कराते हुए कई दुकानदारों के सामान जब्त कर लिए। पुलिस बल और बुलडोजर के साथ सिटी मैनेजर रत्नेश कुमार व अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में मालगोदाम मोड़ से पेट्रोल पंप मोड़ तक सड़क के दोनों ओर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...