भागलपुर, नवम्बर 30 -- स्टेशन रोड के जर्जर हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने तथा प्राइवेट बस पड़ाव के पास गिट्टी-बालू सड़क पर गिरने और एसबीआई के समीप सड़क को पूरी तरह बंद कर देने से स्टेशन रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहन एनएच-80 पर ही चलने को मजबूर हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद मुख्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से आए दिन लगने वाले जाम में और इजाफा हो रहा है। गश्ती पुलिस भी चौक को जाम-मुक्त रखने में नाकाम साबित हो रही है। एक तरफ अतिक्रमण, दूसरी तरफ वाहनों का बढ़ता दबाव, इन दोनों के कारण इस व्यस्त सीजन में लोगों की परेशानी बेहद बढ़ गई है। शनिवार को आमने-सामने ट्रक और बस के फंस जाने से मुख्य चौक सहित चारों तरफ सड़कों पर वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.