जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को ट्रैफिक जांच के दौरान एक गर्भवती महिला के बाइक से गिरने जाने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। हंगामा के चलते करीब 30 मिनट तक उस इलाके में जाम लगा रहा। लोगों ने पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में ट्रैफिक डीएसपी के जांच के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पम्प के पास ट्रैफिक पुलिस हेलमेट की जांच कर रही थी। इस बीच बर्मामाइंस की गर्भवती महिला अपने पति के साथ सदर अस्पताल जा रही थी। पति हेलमेट पहने हुए था, लेकिन पत्नी बिना हेलमेट की थी। ट्रैफिक पुलिसवालों ने उसे रोक दिया और हेलमेट के लिए चालान कटाने को कहा। महिला ने कहा कि वह गर्भवती है और अस्पताल जा रही है। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की खींचतान के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.