जमशेदपुर, जनवरी 8 -- टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड स्थित रनिंग रूम तक के दुकानदारों ने मंगलवार को डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने कहा कि वे स्टेशन विकास के लिए दुकानें हटाने को तैयार हैं, लेकिन विस्थापन से पहले रेलवे को पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों के हटने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होगा, ऐसे में रेलवे को इस दिशा में ठोस उपाय करने चाहिए। डीआरएम ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर रेलवे गंभीरता से विचार करेगा। मालूम हो कि दुकान बचाने को लेकर 27 दुकानदार जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो से भी मिल चुके हैं। रेल जीएम की पहल से दुकानदारों को फिलहाल कुछ दिनों की राहत मिली है, हालांकि स्टेशन विकास योजना के तहत दुकानों का हटना तय माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्त...