अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हि.प्र.। नगर के फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। स्टेशन रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथ किनारे ठेला वालों ने कब्जा जमा लिया है। पर्व त्योहार के समय दर्जनों दुकानें लगने से राहगीरों को चलने में परेशानी होती है। स्टेशन रोड से हमेशा वाहनों की आवाजाही होती रहती है। कभी-कभी ठेले पर चला रहे दुकान सहित अतिक्रमण हटवाया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर से ठेले और दुकानें लग जाती है। स्टेशन रोड, गांधी चौक, जोगबनी मुख्य मार्ग तक यही हाल है। महिलाओं और बच्चों को सड़क पर चलने में परेशानी होती है। इस बावत आरपीएफ प्रभारी सीवी साहा ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.