कानपुर, फरवरी 4 -- रूरा। क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित अंबियापुर स्टेशन जाने के लिए मार्ग इन दिनों बदहाल पड़ा है। स्टेशन पहुंचने के रास्ते में भरे पानी से होकर राहगीर निकल कर स्टेशन पहुंच रहे है। लोगों की शिकायत के बाद भी रास्ता दुरुस्त नहीं हो सका है। सरकार ने सभी जर्जर और उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत के विभाग को दिशा-निर्देश दिए थे, जिसमें काफी सड़कें बन गई और काफी सड़के अभी बनने की राह देख रही है। क्षेत्र में सिठमरा, चिलौली मुख्य रास्ते से अंबियापुर स्टेशन संपर्क मार्ग बीते कई सालों से बदहाल पड़ा है। इससे स्टेशन पहुंचने के लिए राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन होता है, और स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं। कई बार तो लोग सड़क पर गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इन दिन...