चंदौली, जनवरी 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गिट्टी गिराकर बीते एक माह से अधिक समय से छोड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था की मनमानी से जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन जा रही है। गुरुवार को भी वाहनों के दबाव के चलते जाम लग गया। जिससे राहगीर और वाहन घंटो जाम में फंसे रहे। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा कस्बा में स्टेशन मार्ग और अलीनगर तिराहा स्थित डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा स्थल के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद वहां सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से सीसी मार्ग ढलाई के लिए सकलडीहा स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गिट्टी गिरा दिया गया है। जिससे स्टेशन को जाने वाला मार्ग लगभग बंद हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.